रिक्यूजल की मांग
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में आज उस समय हलचल तेज हो गई जब अरविन्द केजरीवाल ने शराब घोटाला मामले में अहम अर्जी दाखिल की। इस अर्जी में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से सुनवाई से अलग (रिक्यूजल) होने की मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार, यह अर्जी सिर्फ केजरीवाल की ओर से ही नहीं, बल्कि इस मामले से जुड़े अन्य पूर्व आरोपियों की तरफ से भी दायर की गई है। सभी ने अदालत से अपील की है कि इस मामले की सुनवाई किसी अन्य न्यायाधीश के समक्ष कराई जाए।
सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल खुद भी अदालत में पेश होकर अपनी दलीलें रख सकते हैं। इसे लेकर राजनीतिक और कानूनी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
यह मामला दिल्ली के चर्चित शराब नीति घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसमें पहले से ही कई गिरफ्तारियां और पूछताछ हो चुकी हैं। ऐसे में अब जज से रिक्यूजल की मांग ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अदालत इस मांग को स्वीकार करती है, तो केस की सुनवाई नई बेंच के सामने होगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। फिलहाल सभी की नजरें अदालत के फैसले पर टिकी हैं, जो इस हाई-प्रोफाइल मामले की दिशा तय करेगा।


