25.5 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

यूपी में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट जारी

Must read

लखनऊ। मौसम विभाग (आईएमडी) लखनऊ ने प्रदेश के कई जिलों के लिए मध्यम गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। 05 अप्रैल को शाम 16:53 बजे जारी अलर्ट के अनुसार अगले कुछ घंटों में मौसम तेजी से बदल सकता है।
चेतावनी के अनुसार एटा, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई समेत आसपास के जिलों में शाम 19:53 बजे तक मौसम का असर बना रहेगा। इसके अलावा बदायूं, बरेली, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी और पीलीभीत में भी अगले 3 घंटों के भीतर तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी आने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। अचानक बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलें, खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें, क्योंकि तेज हवा और ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका है।
फिलहाल संबंधित जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article