23.2 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

आकाशीय बिजली का कहर: किसान का कच्चा घर ढहा, दुधारू पशु की मौत

Must read

कन्नौज। गुरसहायगंज क्षेत्र के हरदेव पुरवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान परिवार पर आफत टूट पड़ी। तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली ने किसान के कच्चे मकान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे कमरा ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन एक दुधारू पशु की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानक मौसम खराब होने के दौरान तेज बारिश और बिजली कड़कने लगी। इसी बीच किसान के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे कच्चे कमरे की दीवारें भरभराकर गिर गईं। हादसे के वक्त परिजन घर में मौजूद थे, लेकिन किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
हालांकि इस हादसे में परिवार का एक दुधारू पशु बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, पशु ही परिवार की आय का प्रमुख स्रोत था।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा के उपाय और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।
फिलहाल, प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article