35 C
Lucknow
Wednesday, April 1, 2026

पूर्व विधायक के घर विस्फोट कांड में घायल पूर्व प्रधान की इलाज के दौरान मौत

Must read

फर्रुखाबाद।
शहर के चर्चित विस्फोट कांड में एक और दुखद मोड़ सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए नूरपुर निवासी पूर्व प्रधान भैयालाल चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर हुए भीषण विस्फोट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें पूर्व प्रधान भैयालाल चौहान भी शामिल थे, जिन्हें हालत नाजुक होने के कारण कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के संबंध में पुलिस द्वारा पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान का बेसमेंट पूरी तरह ध्वस्त हो गया और इमारत के कई हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा। आसपास के लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल का मुआयना करने पर विस्फोटक सामग्री की आशंका जताई गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
इस हादसे में पूर्व विधायक के परिजन सहित कई अन्य लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।
पूर्व प्रधान भैयालाल की मौत के बाद उनके परिवार की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article