31 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला, बोले, भ्रष्टाचार से गिरती जा रही सरकार की साख

Must read

 

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि देश में इस समय रुपये की गिरती कीमत और भाजपा की गिरती छवि के बीच मुकाबला चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार और कांडों से पार्टी की साख लगातार नीचे गिरती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद किसी भी स्तर पर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे नहीं दिए जा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक और नीतिगत फैसलों के कारण देश की अर्थव्यवस्था संकट में फंस गई है। रुपये की कीमत में लगातार गिरावट हो रही है, वहीं महंगाई चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता का जीवन मुश्किल होता जा रहा है। कई स्थानों पर गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जो सरकार की विफलता को दर्शाती हैं।
उन्होंने वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध और उससे उत्पन्न ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थी। सरकार ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए, जिससे हालात और बिगड़ गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है और देश की विदेश नीति भी कमजोर पड़ती नजर आ रही है।
सपा प्रमुख ने कहा कि भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश को वैश्विक संकट के समय मजबूत नेतृत्व दिखाना चाहिए था, लेकिन मौजूदा सरकार इस पूरे मामले में केवल तमाशबीन बनी रही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता की जिंदगी पर और अधिक गंभीर रूप से पड़ेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article