31 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 119 निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक

Must read

 

लखनऊ

प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 119 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें नागरिक पुलिस के 109 निरीक्षक शामिल हैं, जबकि 14 प्रतिसार निरीक्षक, कंपनी कमांडर और यातायात निरीक्षकों को भी प्रमोशन का लाभ मिला है।
पदोन्नति सूची में शामिल अधिकारियों में कृष्ण कुमार मिश्रा, विनोद कुमार पायल, देवी चरन और सुशील कुमार को उनके सेवानिवृत्ति के दिन यानी 31 मार्च को ही पदोन्नति दी गई, जिससे यह निर्णय उनके लिए विशेष महत्व का बन गया।
बताया गया कि इन पदोन्नतियों को लेकर 24 मार्च को उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के साथ विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके बाद शासन की स्वीकृति मिलने पर गृह विभाग ने औपचारिक आदेश जारी कर दिए।
इस निर्णय को पुलिस विभाग में लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों को गति देने और अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली में तेजी आने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में भी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article