33 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Must read

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में अचानक धुआं निकलने की सूचना मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान की तत्काल आपात लैंडिंग कराई गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
उड़ान के दौरान मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार फ्लाइट आईएक्स-1523 बागडोगरा से दिल्ली जा रही थी। उड़ान के दौरान अचानक विमान के भीतर धुआं दिखाई देने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। पायलट ने तत्परता दिखाते हुए लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया।
विमान में कुल 148 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
दूसरी फ्लाइट से भेजे गए यात्री
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद कई यात्रियों को दूसरी फ्लाइट के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन की टीम ने स्थिति को संभालते हुए यात्रियों की सहायता की।
बताया जा रहा है कि यह इमरजेंसी लैंडिंग मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई। फिलहाल तकनीकी टीम विमान की जांच में जुटी है और धुएं के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article