35 C
Lucknow
Wednesday, April 1, 2026

स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ का प्रदेश व्यापी आन्दोलन मजदूर दिवस से

Must read

प्रदेश अध्यक्ष ने नगर में भ्रमण कर टटोली कर्मचारियों की नब्ज़
फर्रुखाबाद। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानिक लाल नागर ने नगर में घूमकर सफाई कर्मचारियों से भेंट की वाहनों की समस्याओं से अवगत हुए और आगामी आंदोलन के बारे में उन्हें अवगत कराया। ब्राह्मण के बाद वरिष्ठ सफाई करनी नेता नीरज वाल्मीकि के निवास पर बैठक की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने अवगत कराया कि अगर अप्रैल में संविदा कर्मचारी व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थाई नहीं किया गया तो मजदूर दिवस 1 मई से प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री नागर ने कहा कि तमाम बार मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जा चुका है वह अन्य पदाधिकारी में विभागीय अधिकारियों और मंत्रियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कर्मचारियों को स्थाई करने का विभाग की आदेश नहीं दिया गया जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है और यह आक्रोश ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा तक सड़कों पर दिखाई देगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आंदोलन में भागीदारी करने की अपील की।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने हरिओम बाल्मीकि को संगठन का जिलाध्यक्ष व राम लाल को जिला मंत्री सभी की सहमति से बनाया और संगठन को मजबूती देने की बात कही। बैठक में अनिल बाग में नंदकिशोर विजय कुमार महेंद्र कुमार बिल्लू प्रदीप धीरज वाल्मी की समेत प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। नीरज व उनकी टीम ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article