32.5 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

थाने में पिटाई के आरोप से बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Must read

मिर्जापुर। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ कथित पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जीडी बिनानी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव ने आरोप लगाया है कि थाने में उनके साथ मारपीट की गई।
बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत वाहन चेकिंग के दौरान हुई कहासुनी से हुई, जहां कटरा थाना प्रभारी बैद्यनाथ सिंह और अंकित यादव के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई।
इस घटना के विरोध में स्थानीय नेता अमिताभ पांडेय अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा, “हम पुलिस से डरने वाले नहीं हैं” और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर एकत्रित हो गए, जिससे स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला अब स्थानीय स्तर पर राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है, जिससे प्रशासन की चुनौती और बढ़ गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article