30 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

दुनिया में तेल संकट के बीच पाकिस्तान में लगने जा रहा स्मार्ट लॉकडाउन! दुकानें और हाईवे होंगी बंद, शादियों पर भी पाबंद

Must read

इस्लामाबाद: ईरान युद्ध (iran war) के बाद पूरी दुनिया में तेल का संकट पैदा हो गया है। इस तेल संकट की वजह से पाकिस्तान (Pakistan) की हालत खस्ता हो चुकी है। इस क्राइसिस से निपटने के लिए शहबाज सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पाकिस्तान में अगले आदेश तक स्मार्ट लॉकडाउन लागू रहेगा। इसकी शुरुआत 4-5 अप्रैल से की जाएगी।

इस स्मार्ट लॉकडाउन के तहत पाकिस्तान में शनिवार आधी रात 12 बजे से रविवार की दोपहर 12 बजे तक सभी दुकानें बंद रहेंगी। इतना ही नहीं मोटरवेज और हाईवेज पर गाड़ियां नहीं चलेंगी यानी वो भी पूरी तरह बंद रहेंगे। इस स्मार्ट लॉकडाउन की सबसे खास बात जो है। वो है कि इस दौरान जिन लोगों की शादियां तय थीं, वो भी नहीं हो पाएंगी। इस आदेश के बाद शहबाज शरीफ दुनिया में एक बार फिर हंसी के पात्र बन सकते हैं।

पहले से महंगाई और कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान को ईरान जंग की वजह से पैदा हुए तेल और गैस का संकट से बड़ा झटका लगा है। इससे निपटने के लिए पड़ोसी मुल्क निपटने की योजना बना रहा है।

इस बीच आज (रविवार) पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों के सामने मुखातिब हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार वैश्विक युद्ध और ऊर्जा संकट पर चिंता जताई। अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में जंग चल रही है। पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है। देशवासियों को अफवाहों से बचते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की जानकारी पर भरोसा करें, जागरूक रहें और किसी भी बहकावे में ना आएं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article