30 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बयान, कहा- सबका नंबर आएगा

Must read

बागपत: ‘बारी-बारी से सभी को ठोका जा रहा, कभी मुसलमान, कभी शेड्यूल कास्ट, कभी पिछड़े…’ ये बयान सपा सरकार (SP government) में मंत्री रह चुके नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui) का है। जो उन्होंने एक कार्यक्रम में मंच से दिया है, वो केवल पीडीए तक नहीं रुके उन्होंने ब्राह्मणों को BJP के लिए द्वितीय नागरिक बताते हुए कहा कि बारी-बारी से सबका नंबर आएगा।

सिद्दीकी ने कहा कि जब मुसलमान को ठोका जाता है तो शेड्यूल कास्ट वाला देखकर कहता है मुल्ला जी ठोक दिए गए और जब शेड्यूल वाला ठोका जाता है तो बैकवर्ड कास्ट देखता है। सिद्दीकी ने भाजपा पर समाज को बांटने वाली राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज देश में लोगों को धर्म और जाति के नाम पर लड़ाया जा रहा है। मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे खड़े कर असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।

सपा नेता ने बीजेपी पर ब्राह्मण समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि आज बीजेपी में ब्राह्मणों को पहली नागरिकता नहीं मिल रही, उन्हें द्वितीय दर्जे का नागरिक बना दिया गया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने चर्चित अपराधी विकास दुबे एनकाउंटर का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा अगर विकास दुबे अपराधी था तो उसे सजा मिली, लेकिन उसकी बेटी और पत्नी का क्या कसूर था? सिद्दीकी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आज जो दूसरों के साथ हो रहा है, कल वही सबके साथ होगा. बारी-बारी से सबका नंबर आएगा।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article