30 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

बधाई मांगने के अधिकार को लेकर किन्नरों में विवाद गहराया, दो हिरासत में

Must read

फर्रुखाबाद| थाना राजेपुर क्षेत्र अंतर्गत उजरामऊ गांव में किन्नरों के बीच बधाई मांगने की परंपरा को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। लंबे समय से सिंमर कर रहे इस विवाद में पुलिस की एंट्री होने के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है। बदायूं जनपद के थाना आलापुर के उजरामऊ गांव से दो किन्नरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिससे किन्नर समाज में नाराजगी भी देखी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, किन्नरों के बीच ‘बधाई’ मांगने की परंपरा को लेकर अधिकारों का विवाद काफी समय से चला आ रहा था। स्थानीय किन्नरों का आरोप है कि गैर-जनपद से आए कुछ किन्नर उनके क्षेत्र में आकर बधाई मांगते हैं, जिससे उनका पारंपरिक अधिकार प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर बाहरी किन्नरों का कहना है कि उन्हें भी बधाई मांगने का समान अधिकार है। इसी तनातनी के चलते कई बार आपसी कहासुनी और विवाद की स्थिति भी बन चुकी थी। किन्नरों के ठिकाने पर पहुंचकर पुलिस ने दो किन्नरों को हिरासत में लिया और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
घटना की जानकारी मिलते ही उजरामऊ गांव और आसपास के क्षेत्रों से करीब एक दर्जन किन्नर एकत्र होकर थाना राजेपुर पहुंचे। यहां उन्होंने थाना अध्यक्ष संदेश कुमार से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जाहिर की और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। किन्नरों ने यह भी कहा कि बिना पूरी जानकारी के कार्रवाई किए जाने से उनके समाज में असंतोष फैल रहा है।
थाना अध्यक्ष राजेपुर संदेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया दो किन्नरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला दूसरे जनपद से संबंधित है, इसलिए संबंधित थाना ही जांच कर रहा है। फिलहाल पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article