27 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Must read

फर्रुखाबाद| कमालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अखमेलपुर माँझगांव गांव में रविवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखमेलपुर माँझगांव निवासी अजय पाल (पुत्र रामशंकर) रविवार सुबह अपने घर के पास मौजूद थे, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन पर अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने अजय पाल को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अजय पाल को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचाया गया। अस्पताल में उनके चाचा वीरपाल और भाई अजीत कुमार भी मौजूद रहे और पूरे समय उपचार की जानकारी लेते रहे।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवक को शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
पीड़ित पक्ष की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चला आ रहा था, जो रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया।
इस संबंध में कमालगंज थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article