फिरोजाबाद। नवदुर्गा मंदिर परिवार समिति दुर्गा नगर के तत्वाधान में चैत्र नवरात्रि पर आयोजित महोत्सव का समापन हुआ। मंदिर पर भव्य फूल बंगला सजाया गया। 108 कन्या लांगुरो का पूजन कर मातारानी का भोग प्रसाद लगाकर भोजन कराया गया। उपहार दिए गए। समिति की ओर से नवदुर्गा मंदिर पर भव्य फूल बंगला सजाया गया सुबह से ही भक्तों का मातारानी के भव्य दर्शन करने को तांता लगा रहा , तथा शाम को 7 बजे महाआरती की गई , आरती करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, माता रानी की महाआरती के बाद अष्टमेवा प्रसाद वितरण समिति द्वारा किया गया तथा मंदिर परिषद में हवन का आयोजन किया गया। शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन राजेंद्र विश्रामगृह मे दोपहर 12 बजे से किया गया। इस दौरान मंदिर महंत पंडित महेंद्र मिश्रा, कृष्णमुरारी अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल , राहुल शर्मा, मीडिया प्रभारी हिमांशु अग्रवाल, रेनुका अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, विजयरानी गर्ग, हेमंत कुशवाह, आशा अग्रवाल, आदि भक्तिजन मौजूद रहे।


