24 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

बाइक से गिरकर महिला की मौत

Must read

फिरोजाबाद। परिजनों सहित खेतों में मजदूरी करने आई महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना शाहजहांपुर जनपद कानपुर के गांव महाराजपुर निवासी 60 वर्षीय मुन्नी देवी परिजनों के साथ जसराना क्षेत्र के गांवों में आलू के खेतों में मजदूरी करने आई थी। वर्तमान में वह थाना जसराना क्षेत्र के गांव नसूपुर सजैंती में कार्य कर रही थी। एक किसान पर पैसा बकाया होने पर शुक्रवार की दोपहर वह एक व्यक्ति की बाइक पर बैठकर पैसे लेने जा रही थी। अचानक बाइक के अनियंत्रित होेने पर पीछे बैठी महिला गिर गई। बाइक से गिरने पर महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। आसपास के खेतों में कार्य कर रहे लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए भेज दिया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article