34.8 C
Lucknow
Tuesday, June 2, 2026

निजी विद्यालयों में शासन के आदेशों का पालन अनिवार्य: बीएसए

Must read

– अवकाश दिन भी खुले स्कूलों पर होगी कार्यवाही
फीरोजाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वताया कि सार्वजनिक अवकाश के दिन भी एक दर्जन से अधिक खुले पाए गए। जिनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश था। इस दिन नगर के कई विद्यालयों में क्लासे लगी मिली। सार्वजनिक अवकाश के दिन विद्यालय खोल कर शिक्षण कार्य कराये जाने एवं विभागीय निर्देशों का उल्लघंन किया गया।
निरीक्षण के दौरान बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने वताया कि स्कूल खुले होने की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ कार्यवाही करने की संसुति की गई है। विद्यालयों के प्रबंधक अपना पक्ष रखने के लिए कार्यालय में उपस्थित हो। कार्य संतोषजनक पाए जाने पर कार्यवाही नही होगी। उन्होने कहा है कि विद्यालय के बोर्ड पर मान्यता का प्रकार, मान्यता स्तर की कक्षायें, मान्यता का माध्यम एवं यू-डायस कोड अनिवार्य रूप से पेन्ट / पठनीय हो। विद्यालय का पाठ्यक्रम / यूनिफार्म बिना समक्ष अधिकारी की अनुमति के परिवर्तित नहीं किया जायेगा। बिना अनुमति के पाठ्यक्रम परिवर्तित होने की स्थिति संज्ञानित होने पर नियमानुसार कठोर विभागीय कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article