फिरोजाबाद। बरतरा नारखी रोड पर संतोषी माता मंदिर के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया है।
थाना नारखी के गांव मुनियाखेड़ा निवासी 21 वर्षीय ईश्वरी प्रसाद उर्फ जैसवर पुत्र मानपाल अपने साथी के दो साथियों के साथ संतोषी माता मंदिर पर लगा मेला देखने जा रहे थे। जैसे ही मंदिर के निकट पहुंचे ही सामने से आ रही बाइक से भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि ईश्वरी प्रसाद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के मौसी के लड़के ने वताया कि एक बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। तभी ओवरटेक के प्रयाय में दोनो गाड़ियों में भिंडत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक के साथ बैठे दो युवक कोमल सिंह पुत्र कोखपाल सिंह, सचिन पुत्र महेश निवासीगण मुनिया खेड़ा थाना नारखी हरिओम पुत्र देबेन्द्र, चन्द्रभाग निवासीगण बछगांव थाना नारखी घायल हुए है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने वताया कि हादसा बाइके तेज गति के कारण हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
दो बाइको की आमने सामने भिंडत, एक की मौत, चार घायल


