28 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

पीजीआई में बड़े पैमाने पर भर्ती को मंजूरी, 614 डॉक्टरों समेत 2314 पदों पर भर्ती

Must read

लखनऊ।राजधानी के प्रमुख चिकित्सा संस्थान संजय गाँधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसस में बड़े पैमाने पर भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है। गवर्निंग बॉडी की बैठक में कुल 2314 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 614 डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी, जिनमें 131 सीनियर डॉक्टर और 483 रेजिडेंट डॉक्टर शामिल हैं। खास बात यह है कि ये भर्तियां एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के लिए की जा रही हैं, जिससे बच्चों के इलाज की सुविधाएं और बेहतर होंगी।
इसके अलावा, संस्थान में 1540 नर्स और टेक्नीशियन पदों को भी भरने की मंजूरी दी गई है। इससे अस्पताल की कार्यक्षमता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर व समय पर इलाज मिल सकेगा। साथ ही 160 आउटसोर्सिंग पदों को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे सहायक सेवाओं को सुचारू रूप से चलाया जा सकेगा।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां होने से न केवल मरीजों का दबाव कम होगा, बल्कि डॉक्टरों और स्टाफ पर काम का बोझ भी घटेगा। इससे इलाज की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।
यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब प्रदेश के बड़े अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और संसाधनों पर दबाव बना हुआ है। अब इस भर्ती प्रक्रिया के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और बेहतर प्रबंधन की उम्मीद जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article