40 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

टीन से गर्दन कटने से बाराती किशोर की मौत

Must read

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में आकाशवाणी रोड पर बारात की बस में सवार एक किशोर की पिजरें की टीन से गर्दन कटने से मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
अलीगढ़ के कोड़ियां गंज पिलखना से बारात बुधवार को मुवीन पैलेस आकाशवाणी रोड पर आई थी। बस में बारातियों के साथ 15 वर्षीय कैफ नाम का युवक था। जो अपनी गर्दन बस की खिड़की से बाहर निकाले हुए था। वहीं आकाशवाणी रोड पर चिकन की शॉप पर रखे मुर्गी के पिंजरे की टीन बाहर निकल रही थी। टीन से कैफ गर्दन कट गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हड़बड़ाहट में बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article