35 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

बादशाहीनाका पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश

Must read

कानपुर। शहर के बादशाहीनाका थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर गैंग का खुलासा किया है, जो रिक्शे में बैठकर महिलाओं को निशाना बनाता था। गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक यह गैंग बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। आरोपी रिक्शे में सवारी बनकर बैठते थे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को टारगेट करते थे। मौका मिलते ही ये लोग महिलाओं के बैग, पर्स और गहनों पर हाथ साफ कर देते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया है कि यह गैंग काफी समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय था और कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है और अन्य वारदातों से भी लिंक जोड़ने में जुटी है।
वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने शहरवासियों, विशेषकर महिलाओं से सतर्क रहने की अपील की है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article