39 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

600 दारोगा देख रहे ‘धुरंधर 2’, जिम्मेदारी का पाठ सीखने की पहल

Must read

मेरठ। पुलिस ट्रेनिंग को नया और प्रभावी रूप देने के लिए मेरठ पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। यहां करीब 600 दारोगाओं (सब-इंस्पेक्टर) को फिल्म ‘धुरंधर 2’ दिखाई जा रही है, ताकि उन्हें व्यवहारिक जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का पाठ सिखाया जा सके।
यह विशेष स्क्रीनिंग ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित वेव सिनेमा में आयोजित की गई, जहां 2023 बैच के सब-इंस्पेक्टरों के लिए “पुलिस स्पेशल शो” रखा गया। इस पहल की शुरुआत मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने की है।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि फिल्मों के माध्यम से जमीनी हकीकत, निर्णय लेने की क्षमता और संवेदनशीलता को बेहतर तरीके से समझाया जा सकता है। ‘धुरंधर 2’ के जरिए दारोगाओं को कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनता के प्रति जिम्मेदारी का व्यावहारिक अनुभव देने की कोशिश की जा रही है।
इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों को केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि व्यवहारिक और मानसिक रूप से भी मजबूत बनाना जरूरी है, ताकि वे हर परिस्थिति में सही निर्णय ले सकें।
यह पहल मेरठ पुलिस के नवाचार के रूप में देखी जा रही है, जो आने वाले समय में अन्य जिलों के लिए भी एक मॉडल बन सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article