25 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में टीबी मुक्त पंचायतों के ग्राम प्रधानों को गांधीजी की मूर्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Must read

 

 

 

 

 

 

शाहजहांपुर दिनांक 24.03.2026। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व क्षय रोग दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष की विश्व क्षय रोग दिवस की थीम Yes We Can End TB : Commit, Invest, Deliver है।

 

विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में टीबी मुक्त पंचायतों के ग्राम प्रधानों को गांधीजी की मूर्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस बार जनपद में कुल 87 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुई, जिसमें 02 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को गोल्ड (जो पंचायतें लगातार 03 साल से टीबी मुक्त क्राइटेरिया को फालो कर रही है). 18 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सिल्वर (जो पंचायतें लगातार 02 साल से टीबी मुक्त क्राइटेरिया को फालो कर रही हैं) एवं 67 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को ब्रान्ज (जो पंचायतें लगातार 01 साल से टीबी मुक्त क्राइटेरिया को फालो कर रही हैं) गांधी जी की मूर्ति दी गई।

जिलधिकारी ने ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि जिनको गोल्ड पॉलिस के गांधीजी मिले हैं वे अपनी स्थिति लगातार यही बनाये रहें, जिनको सिल्वर पॉलिस के गांधीजी मिले हैं वे अगले वर्ष गोल्ड के लिये प्रयास करें एवं जिनको ब्रान्ज के गांधीजी मिले हैं वे सिल्वर के लिये प्रयास करें। उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज सम्भव है। सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने क्षेत्रों में 15 दिन से अधिक समय से खांसी आने वाले लोगों को बलगम परीक्षण हेतु तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजें। जिलाधिकारी ने कहा कि क्षय रोग होने पर छिपाए न, स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं। उन्होंने कहा कि टीबी होने पर नियमित दवाओं का सेवन करने पर ठीक हो जाती है।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा ने अवगत कराया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर बलगम एवं एक्सरे की जांच निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है और व्यक्ति को टीबी पाये जाने पर इलाज भी निःशुल्क उपलब्ध है। जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग सभी ग्राम प्रधान निक्षय मित्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनको अपने क्षेत्र में टीबी से ग्रसित रोगियों को हर माह पोषण पोटली देनी चाहिये।

इस अवसर पर सिद्धार्थ गुप्ता डीपीसी, सुभाष खन्ना एसटीएलएस, मोहित कुमार वर्मा एसटीएस, अनिल गिहार टीबीएचवी, नरेन्द्र मिश्रा टीबीएचवी और रोहित कुमार मिश्रा डीईओ, आरती सिंह डीपीपीएमसी और अतुल मिश्रा लेखाकार मौजूदरहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article