35 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

भूस्वामी की जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास के मामले में डीएम से शिकायत

Must read

फर्रुखाबाद।हाल ही में हुए एक घटनाक्रम के मामले में भूस्वामी ने आरोप लगाया है कि उसकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वीरेंद्र कुमार आर्य, निवासी नगला कंवर, थाना कादरीगेट, ने बताया कि उनकी पैतृक भूमि का विवाद पहले से न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें अदालत द्वारा आदेश भी पारित किया जा चुका है। इसके बावजूद विपक्ष के लोग जमीन को कब्जाने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं।
पीड़ित के अनुसार, स्थानीय दबंगों द्वारा जमीन बेचने के लिए धमकाया गया और मना करने पर कई बार कब्जे का प्रयास किया गया। हालात तब और गंभीर हो गए जब हाल ही में करीब दो दर्जन से अधिक लोग राइफल, पिस्टल जैसे हथियारों से लैस होकर जमीन पर पहुंचे और खुलेआम आतंक फैलाया।
आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
पीड़ित का कहना है कि कई बार प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article