कानपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पनकी थाना पुलिस की इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध गांजा भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक जायसवाल और अंकित के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर कानपुर में सप्लाई करते थे और शहर के काकादेव व पनकी क्षेत्र में सक्रिय थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 23 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से इस तस्करी के धंधे में लिप्त थे और शहर में नशे का नेटवर्क फैला रहे थे।
पनकी थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 2 तस्कर गिरफ्तार


