29 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

सांप ने डसा, युवक ने उल्टा पकड़कर डिब्बे में बंद किया—अस्पताल में मचा हड़कंप

Must read

हापुड़।जनपद के सिंभावली क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया, लेकिन उसने घबराने के बजाय साहस का परिचय देते हुए सांप को ही पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, रतूपुरा गांव निवासी साजिद को अचानक एक जहरीले सांप ने हाथ पर काट लिया। घटना के बाद जहां आमतौर पर लोग डर जाते हैं, वहीं साजिद ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और उसे एक डिब्बे में बंद कर लिया।
इसके बाद वह खुद उसी सांप को साथ लेकर अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में जब उसने डिब्बा खोलकर सांप दिखाया, तो वहां मौजूद डॉक्टर और स्टाफ में हड़कंप मच गया।
डॉक्टरों ने तुरंत युवक का प्राथमिक उपचार किया और उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक की हालत फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए भेजा गया है।
यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग युवक की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं, वहीं डॉक्टरों ने ऐसे मामलों में सावधानी बरतने और तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article