30 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

लूट की सूचना निकली फर्जी, महिला ने बताया—घबराहट में दी थी गलत जानकारी

Must read

फर्रुखाबाद (मोहम्मदाबाद )क्षेत्र में ताजपुर रोड स्थित शांति मैरेज हॉल के पास रविवार को लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, 22 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3 बजे महिला वंदना ने पुलिस को सूचना दी थी कि अज्ञात लोगों ने उसके एक कान का कुंडल और सोने की चेन (पेंडिल सहित) लूट ली है। इस सूचना के बाद एएसपी, डीएसपी और एसओजी टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों की तलाश के लिए टीमें सक्रिय कर दी गईं।
हालांकि देर रात मामले में नया मोड़ आया, जब महिला ने अपने बयान में बदलाव करते हुए बताया कि उसके साथ लूट की कोई घटना नहीं हुई थी। उसने बताया कि उसका सड़क हादसा हो गया था और हादसे के बाद वह घबरा गई थी। उसी घबराहट में उसे लगा कि उसके साथ लूट हुई है, जिसके चलते उसने गलत सूचना दे दी।
महिला के अनुसार, बाद में जब उसने अपने बैग की जांच की तो उसके सभी जेवर सुरक्षित मिले। इसके बाद उसने पुलिस को सही जानकारी दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लूट की कोई घटना नहीं हुई थी, बल्कि घबराहट के कारण गलतफहमी में सूचना दी गई थी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article