सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 32वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बने उत्कर्ष यादव का उनके ननिहाल नवाबगंज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।
उत्कर्ष यादव के नगर आगमन पर स्थानीय निवासियों और परिजनों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और पुष्प वर्षा के बीच नगर के मुख्य बाजार मार्ग पर एक भव्य स्वागत यात्रा निकाली गई।
बाजार के व्यापारियों और आम नागरिकों ने जगह-जगह रुककर उत्कर्ष को फूल-मालाओं से सम्मानित किया और उनकी सफलता पर बधाई दी। स्वागत यात्रा के बाद नगर के एक गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्कर्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। वक्ताओं ने उत्कर्ष की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
उत्कर्ष यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। इस अवसर पर नीरज यादव, प्रभात यादव, यशवीर सिंह आर्य, चौधरी केशव यादव, सतेंद्र यादव, पिंटू गुप्ता, कमल भारद्वाज, पप्पू गुप्ता, प्रदीप यादव टीटू, अरविंद यादव, शिवप्रताप सिंह, रामू यादव, विपिन शाक्य, शिवम यादव, जय नारायण पाठक, सोनू शाक्य, संतोष गुप्ता, राजपाल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


