28 C
Lucknow
Sunday, March 22, 2026

चौकी इंचार्ज समेत 11 उपनिरीक्षकों के तबादले

Must read

फर्रुखाबादl जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए। इस कार्रवाई में कई थानों और चौकियों के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।
जारी आदेश के अनुसार, कोतवाली कायमगंज के उपनिरीक्षक अंकुर भाटी को कस्बा कायमगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि वहां तैनात चौकी प्रभारी को सिविल लाइन पुलिस चौकी पर स्थानांतरित किया गया है। थाना मऊदरवाजा के उपनिरीक्षक मानसिंह को कोतवाली कायमगंज तथा महेंद्र सिंह चंदेल को थाना कमालगंज भेजा गया है।
इसी क्रम में थाना कमालगंज के उपनिरीक्षक विमल कुमार को थाना कादरीगेट और कोतवाली फतेहगढ़ के उपनिरीक्षक महेश कुमार को थाना राजेपुर में तैनात किया गया है। वहीं थाना राजेपुर के उपनिरीक्षक सत्यदेव ओझा और थाना शमशाबाद के उपनिरीक्षक वीर सिंह यादव को कोतवाली फतेहगढ़ भेजा गया है।
इसके अलावा थाना अमृतपुर के उपनिरीक्षक रवि सोलंकी की भी कोतवाली फतेहगढ़ में तैनाती की गई है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक प्रताप सिंह को थाना अमृतपुर तथा उपनिरीक्षक योगेश कुमार को थाना शमशाबाद स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article