25 C
Lucknow
Saturday, March 21, 2026

पीजीआई क्षेत्र में युवती से मोबाइल लूट, वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मुकदमा

Must read

– तीन दिन तक टालमटोल के आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद हरकत में आई पुलिस
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित सैनिक नगर में युवती से मोबाइल लूट की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि पीड़िता की शिकायत के बावजूद तीन दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हालांकि, इसके बावजूद मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़िता का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस लगातार टालमटोल करती रही और मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसी बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला तूल पकड़ गया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article