34 C
Lucknow
Wednesday, May 13, 2026

पोशाक यात्रा में साथ चलती महापौर एवं भक्तगण, गाजे-बाजे के साथ निकली मॉ कैला देवी की पोशाक यात्रा

Must read

देवेश कुशवाहा

फिरोजाबाद। मां राजराजेश्वरी केला देवी की पोशाक यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर कैला देवी मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

पोशाक यात्रा का शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा घंटाघर चौराहा, शास्त्री मार्केट, मोहल्ला गंज, कोटला रोड होती हुई रामलीला मैदान स्थित कैला देवी भवन पर पहुंची। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 21 मार्च को केलादेवी का फूल बंगला, 56 भोग के दर्शन होंगे। 22 को विशाल भडारें का आयोजन किया जायेगा।

शोभायात्रा में राजेश जबरेवा, प्रदीप कुमार, मदन कुमार, राकेश कुमार, राहुल कुमार, सत्यप्रकाश, अविनाश, राधेश्याम, सागर, आशा गुप्ता, बेबी गुप्ता, मीरा गुप्ता, गरिमा, राजकुमारी, कन्हैया गुप्ता आदि भक्तजन मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article