34 C
Lucknow
Saturday, August 15, 2026

तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत

Must read

नोएडा में निजी कंपनी में करता था काम, मिरहची थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
एटा। जिले के थाना मिरहची क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बाइक सवार युवक की विद्युत पोल से टकराने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से जा रहा था तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और उसकी बाइक सीधे सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और किसी काम से अपने घर आया हुआ था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article