20 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026

सीएम योगी ने आगरा हादसे का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Must read

मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए।
प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि राहत कार्यों में पूरी तत्परता बरती जाए और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article