29 C
Lucknow
Thursday, October 1, 2026

कर युवक के एयरटेल पेमेंट बैंक खाते से लिया ₹99,996 का लोन

Must read

क्रासर
आमिर ने चचेरे भाई पर लगाया गंभीर आरोप, रुपये मांगने पर धमकी देने का भी आरोप
कायमगंज/फर्रुखाबाद ।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम गऊटोला मऊरशीदाबाद निवासी आमिर पुत्र मुन्नबर अली ने अपने चचेरे भाई पर धोखाधड़ी कर उसके एयरटेल पेमेंट बैंक खाते से लोन लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई करने और लोन की रकम वापस दिलाए जाने की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक, आमिर का आरोप है कि उसके चचेरे भाई ने उसका मोबाइल अपने पास लेकर उसके Airtel Payments Bank खाते का इस्तेमाल किया। आरोप है कि उसके खाते से ₹99,996 का लोन लिया गया। इसके बाद लोन की रकम आरोपी ने अपने एक दोस्त के मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसे मामले की जानकारी हुई और उसने आरोपी से अपनी रकम वापस करने को कहा तो वह लगातार टालमटोल करने लगा। आमिर ने आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी और उसके परिजनों की ओर से उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
धमकियों और आर्थिक नुकसान से परेशान होकर पीड़ित कोतवाली कायमगंज पहुंचा और पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसके खाते से लिए गए लोन की रकम वापस दिलाने की मांग की है।
मामले में पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article