29 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

नोएडा में साइबर ठगी का खुलासा: टूर पैकेज के नाम पर 12 लाख की ठगी, शातिर आरोपी गिरफ्तार

Must read

➤ फेसबुक-इंस्टाग्राम पर एड देकर फंसाते थे लोग
➤ सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम घूमाने का देते थे झांसा
➤ साइबर थाना सेक्टर-36 पुलिस ने आरोपी को दबोचा

नोएडा। नोएडा पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी टूर एंड ट्रेवल पैकेज के नाम पर लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आकर्षक विज्ञापन चलाकर लोगों को सिंगापुर, नेपाल और वियतनाम जैसे विदेशी और पर्यटन स्थलों की सस्ती यात्रा का लालच देता था। इसके बाद बुकिंग के नाम पर एडवांस पैसे लेकर फरार हो जाता था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अब तक करीब 12 लाख रुपये की ठगी की है। सेक्टर-36 स्थित साइबर थाना पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई। डिजिटल ट्रेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था। आरोपी बेहद शातिर तरीके से पैकेज तैयार कर कम कीमत में विदेश यात्रा का लालच देता था। बुकिंग कन्फर्म करने के नाम पर रकम लेता और बाद में संपर्क बंद कर देता था।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रहे ऐसे आकर्षक ऑफर्स से सावधान रहें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन बुकिंग से पहले संबंधित एजेंसी की सत्यता जरूर जांच लें। इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है और पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

(यूथ इंडिया ब्यूरो)

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article