29 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Must read

➤ ईमेल के जरिए मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
➤ डॉग स्क्वॉयड और पुलिस टीम ने की सघन जांच
➤ गोमतीनगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में तलाशी अभियान

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब गोमतीनगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसके बाद तत्काल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र को कुछ समय के लिए नियंत्रित कर दिया गया।
डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ता द्वारा पासपोर्ट कार्यालय के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई। हालांकि प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई हैं।

⚖️ ईमेल भेजने वाले की तलाश

पुलिस अब उस ईमेल की जांच कर रही है जिसके जरिए धमकी दी गई। साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि मेल भेजने वाले व्यक्ति या संगठन का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद गोमतीनगर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पासपोर्ट कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों की जांच सख्ती से की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल कोई खतरा नहीं मिला है, लेकिन एहतियातन सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।” इस घटना के बाद आम लोगों में भी हल्की चिंता का माहौल देखा गया, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है।

(यूथ इंडिया ब्यूरो)

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article