25 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव टॉपर में घरेलू कलह के चलते युवक ने पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर दी जान,पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा

Must read

शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव टॉपर में घरेलू विवाद के चलते 24 वर्षीय युवक अजीत कुमार सिंह ने बीते सोमवार रात करीब 9 बजे आत्महत्या कर ली,मिली जानकारी के अनुसार अजीत पुत्र राकेश सिंह की पत्नी ने घर में बिजली कनेक्शन कराने की बात कही थी, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई

और बही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झगड़े के बाद अजीत अपने ऊपरी कमरे में चले गए। उन्होंने अलमारी को पंखे के कुंडे के नीचे खड़ी की, उसके ऊपर चढ़कर फंदा लगाया और फिर अलमारी नीचे गिरा दी। जब परिजनों को खबर लगी, तो वे अजीत को आनन फान्न स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पंचनामा भरने के बाद शव को शाहजहांपुर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने पोस्टमार्टम करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था इसी आधार पर कार्रवाई की गई

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article