34 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

पूर्व पार्षद प्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या, गोली मारकर चाकुओं से गोदा

Must read

गोरखपुर। जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले उन्हें गोली मारी और फिर चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, राजकुमार चौहान रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए चार हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले गोली मारी और फिर जमीन पर गिरने के बाद चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया है और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मामले की हर पहलू से जांच की जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है और मामले की जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article