25.2 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

पीएम आवास योजना 2.0 के तहत 378 लाभार्थियों को पहली किस्त, सीएम योगी ने खातों में भेजी राशि

Must read

 

मैनपुरी

गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत सोमवार को बड़ी संख्या में लाभार्थियों को राहत मिली। कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल माध्यम से एक क्लिक के जरिए जिले के 378 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की राशि सीधे ट्रांसफर की।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने सरकार की इस योजना को गरीबों के लिए बड़ी राहत बताते हुए खुशी जाहिर की।
जिला प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत जिले के विभिन्न निकाय क्षेत्रों में कुल 378 लोगों को आवास आवंटित किए गए हैं। इनमें करहल नगर पंचायत सबसे आगे रहा, जहां सर्वाधिक 159 लाभार्थियों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। इसके बाद कुसमरा नगर पंचायत दूसरे स्थान पर रहा, जहां 100 लोगों को योजना का लाभ मिला है। वहीं नगर पालिका परिषद मैनपुरी क्षेत्र में 90 लाभार्थियों को आवास दिए गए हैं।
इसके अलावा नगर पंचायत बेवर में 15 लोगों को और नगर पंचायत भोगांव में 10 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। पहली किस्त मिलने के बाद अब लाभार्थी अपने-अपने आवासों के निर्माण कार्य की शुरुआत कर सकेंगे।
नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन संगीता गुप्ता, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अधिशासी अधिकारी बुद्धिप्रकाश, डीसी उज्जवल शर्मा, नीतेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके। पहली किस्त मिलने के बाद लाभार्थियों में अपने घर के निर्माण को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article