25.2 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

होली मिलन समारोह में झूमे लोग, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Must read

– बी.आर.एस. लॉन में सरदार पटेल युवा वाहिनी का आयोजन, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
प्रशांत
फर्रुखाबाद। बी.आर.एस. लॉन में सरदार पटेल युवा वाहिनी द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। राधा-कृष्ण के भजनों और गीतों के साथ पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से भर उठा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और भजनों पर जमकर थिरकते नजर आए।
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
समारोह के दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वक्ताओं ने रखे सामाजिक विचार
कार्यक्रम को हर्षवर्धन कटियार, अशोक कटियार और जिला अध्यक्ष अंशुल कटियार ने संबोधित किया। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और सरदार वल्लभभाई पटेल के जयघोष के साथ संगठन की उपलब्धियों और सामाजिक विचारों को उपस्थित लोगों के बीच रखा।
सभी उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर संगठन की उपलब्धियों की सराहना की और एक स्वर में संगठन के साथ मिलकर समाज सेवा का संकल्प लिया।
खेल प्रतियोगिताओं से बढ़ा उत्साह
कार्यक्रम का संचालन धनंजय कनौजिया एवं कार्यक्रम के युवा अध्यक्ष आयुष कटियार द्वारा किया गया। समारोह के दौरान आयोजित आकर्षक खेल प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम को और भी रोमांचक बना दिया। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग खेल कराए गए, जिनमें विजेताओं को उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किए गए।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। इस अवसर पर हर्षवर्धन कटियार, महेंद्र सिंह कटियार, जवाहर सिंह गंगवार, कुलदीप कटियार, राजीव कटियार, संजीव कटियार, विवेक कटियार, नवीन कटियार, गुरदीप कटियार, अनूप कटियार, विजय कटियार, अजय कटियार, संजू कटियार, संजय कटियार, शैलेन्द्र मोहन कटियार, मधुर कटियार, शिवकुमार कटियार, जीतेन्द्र रिंकू कटियार, जनार्दन गंगवार, अमूल्य गंगवार, संजीव कनौजिया, गौरव कटियार, अंकुर कटियार, अनुज कटियार, चंदन सिंह कटियार, शरद कटियार, विजय कटियार सहित कई सक्रिय युवा उपस्थित रहे।
समारोह का समापन आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और होली की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article