जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
लाठी-डंडों से पीटकर की गई हत्या
मिली जानकारी के अनुसार सच्चिदानंद मिश्रा का अपने पड़ोसी विष्णु मिश्रा से जमीन और लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला कर सच्चिदानंद मिश्रा को मौत के घाट उतार दिया गया।
गांव में बढ़ा तनाव, पुलिस तैनात
घटना की सूचना मिलते ही चंडवक पुलिस की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा
पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
हत्या से इलाके में सनसनी
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जमीन विवाद में युवक की हत्या, गांव में तनाव


