36.2 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

सियापुर में अधूरी पानी टंकी और कमजोर निर्माण पर ग्रामीणों का आक्रोश

Must read

एक साल से नलकूप ऑपरेटरों को वेतन नहीं, काम भी वर्षों से बंद

फर्रुखाबाद।ग्राम पंचायत सियापुर में जलापूर्ति योजना का काम अधूरा पड़े होने से ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। गांव में बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को अब तक नियमित पानी की सुविधा नहीं मिल सकी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी के निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सरिया और सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। टंकी के पिलरों में लगी सरिया बेहद कमजोर बताई जा रही है, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि टंकी की नींव भी काफी कमजोर दिखाई दे रही है, इसलिए इसे दोबारा मजबूत तरीके से भरकर निर्माण कराया जाना चाहिए।

ग्राम निवासी राधेश्याम गौतम का कहना है कि इस मामले में कई बार अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार उन्हें यही आश्वासन दिया जाता है कि जल्द ही काम शुरू होगा और सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके बावजूद अब तक टंकी का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में तैनात नलकूप ऑपरेटरों को पिछले एक साल से वेतन नहीं मिला है, जबकि वे लगातार 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

गांव के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही टंकी का निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराकर मजबूत सामग्री से पूरा नहीं कराया गया तो भविष्य में यह बड़ा खतरा बन सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाए, कमजोर सरिया और सामग्री को बदला जाए तथा नलकूप ऑपरेटरों का लंबित वेतन तुरंत दिलाया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article