29.4 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

तेल माफिया पवन कटियार व उसके समधी चंदू पर जमीन कब्जाने और जालसाजी का आरोप

Must read

– न्यायालय में मुकदमा दर्ज

– गरीब परिवार की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर दी जेल भिजवाने की धमकी

फर्रुखाबाद। जिले में चर्चित तेल माफिया पवन कटियार पुत्र भानु प्रताप निवासी राजीव गांधी नगर और उसके समधी एम. आर.स्टोरेज धनंसुआ के मालिक अनिल कटियार उर्फ चंदू बाबू, उनकी पत्नी समेत कई लोगों के खिलाफ जालसाजी और जमीन पर कब्जा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित पक्ष द्वारा इस पूरे मामले में न्यायालय में वाद दायर किया गया है।
मसैनी निवासी अशोक कटियार ने आरोप लगाया है कि पवन कटियार और उसके सहयोगियों ने चांदपुर इटावा-बरेली हाईवे के किनारे स्थित उनकी अत्यंत कीमती पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप है कि इन लोगों ने बिना किसी मानचित्र स्वीकृति के अवैध रूप से मिट्टी भरवा कर प्लाटिंग शुरू कर दी है और खुलेआम अवैध खनन कर जमीन को समतल कराया जा रहा है।

पीड़ित अशोक कटियार का कहना है कि जब उन्होंने इस अवैध कब्जे का विरोध किया तो पवन कटियार ने उन्हें चांदपुर स्थित अपने समधी अनिल कटियार चंदू के आर.डी. ईंट भट्टे पर बुलाया। वहां एक पूर्व भट्टा स्वामी के साथ मिलकर उन्हें उल्टा फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई।

अशोक कटियार ने कहा कि उक्त जमीन उनके बुजुर्गों की है और वह उसी जमीन पर अपने बच्चों के भविष्य के लिए एक व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलना चाहते हैं। लेकिन आरोपियों द्वारा दबंगई के बल पर कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित ने इस मामले में सिविल कोर्ट सहित अन्य न्यायालयों में वाद दायर करने के साथ-साथ पुलिस को भी लिखित शिकायत दी है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं और उनके परिवार के साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

बताया जा रहा है कि पवन कटियार पर पहले भी अवैध गतिविधियों के आरोप लग चुके हैं। आरोप है कि वह नेकपुर कला स्थित आवास विकास कॉलोनी के पास भी अपने गैंग के साथ अवैध प्लाटिंग करा रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व पवन कटियार के कथित अवैध तेल कारोबार को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई थी और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

सूत्रों के अनुसार उस प्रकरण में विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट भी प्रशासन को प्राप्त हो चुकी है, जिसके बाद उस मामले में भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि जमीन कब्जाने और धमकी देने के मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article