29.4 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

महिला से लूट करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Must read

– प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी की टीम की कार्रवाई
– पुलिस कप्तान आरती सिंह के निर्देशन में अपराधियों पर कसा शिकंजा

फर्रुखाबाद। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कायमगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला से लूट की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्जे से लूट का सामान बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी के नेतृत्व में कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम द्वारा ताबड़तोड़ दबिश और बढ़ी हुई गश्त के चलते अपराधियों में हड़कंप मच गया है, जबकि नगरवासियों को राहत की सांस मिली है।

महिला से छीने थे कुंडल और पर्स

जानकारी के अनुसार 13 मार्च 2026 को कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने तमंचे के बल पर एक महिला को रोककर उसके कान के कुंडल और पर्स लूट लिए थे। पर्स में 1150 रुपये नकद और आधार कार्ड की छायाप्रति रखी हुई थी। घटना के संबंध में थाना कायमगंज में मुकदमा संख्या 66/26 धारा 309(4) व 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शनि पुत्र विजय कश्यप निवासी दूध नगला, कोतवाली कायमगंज को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटे गए कुंडल, 1150 रुपये नकद और आधार कार्ड की प्रतियां बरामद की गई हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह वारदात अपने साथी कुलदीप पुत्र संजीव सिंह निवासी मिलकुलाही, थाना पटियाली, जनपद कासगंज के साथ मिलकर की थी। दोनों मोटरसाइकिल से आए थे और तमंचा दिखाकर महिला से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग गए थे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, जिससे आम जनता को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। कोतवाल चतुर्वेदी ने साफ संदेश दिया है कि अपराधियों से किसी भी प्रकार समझौता नहीं होगा या तो वह जिला छोड़ देंगे या फिर अपराध बंद कर दें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article