29.4 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

न्यायालय के आदेश पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Must read

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला अनूप में सरकारी कार्य के दौरान कथित मारपीट और अभिलेख फाड़ने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नगला अनूप निवासी रीना देवी पत्नी रतेन्द्र सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह बूथ संख्या 179 पर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के रूप में कार्य कर रही हैं और गांव में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) का कार्य कर रही थीं। आरोप है कि 7 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे वह गांव में एक घर पर एसआईआर फार्म पूर्ण कराने के लिए पहुंचीं थीं।

रीना देवी के अनुसार फार्म भरने के लिए आवश्यक जानकारी मांगे जाने पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और एसआईआर से संबंधित अभिलेख छीनकर फाड़ दिए। आरोप है कि इसके बाद कई अन्य लोग भी वहां आ गए और कथित रूप से उनके साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।

प्रार्थिनी का यह भी कहना है कि घटना के संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली।

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने मामले में 12 नामजद व्यक्तियों—हरेंद्र सिंह, अजय, निर्देश, अंगेश, अवनीश कुमार, जनवेश, सौरभ, गौरव, अवधेश, रुचि, गीता और सोनी—के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article