फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या सुनीता सैनी के जनपद आगमन पर शुक्रवार को सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान 07 महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र माननीय सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए श्रीमती सैनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद सदस्या ने विकास खंड राजेपुर के उजरा मऊ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने जिला जेल का भी निरीक्षण किया तथा वहां साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष, परियोजना निदेशक, चाइल्ड हेल्पलाइन, HEW, वन स्टॉप सेंटर, दत्तक ग्रहण से जुड़े कार्मिकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने की जनसुनवाई


