37.1 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गयी अलविदा की नमाज, ड्रोन कैमरे से निगरानी

Must read

फर्रुखाबाद। मुकद्दस रमज़ान माह के आखिरी जुमे पर शहर भर की मस्जिदों, दरगाहों और खानकाहों में अलविदा जुमे की नमाज़ अदा की गई।इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में नमाज़ अदा करने के लिए मस्जिदों में जुटे,प्रशासन ने नमाज़ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए।शहर की प्रमुख मस्जिदों और इबादतगाहों में दोपहर लगभग एक बजे से नमाज़ अदा करने के लिए लोग जमा हुए। नमाज़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन और खुफिया विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर पैनी नजर बनाए रहे।
अलविदा जुमे के मद्देनजर सुबह से ही शहर के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया था।संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारी क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे, वहीं खुफिया विभाग के कर्मचारी भी गतिविधियों पर नजर बनाए रहे।
नमाज़ियों के लिए साफ-सफाई, पानी और अन्य व्यवस्थाएं की गयीं। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन को बेहद अहम मानते हैं और अल्लाह से अमन-चैन और खुशहाली की दुआ करते हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नमाज़ के दौरान शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखें। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थितियों पर लगातार नजर बनाए रहे सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय कोतवाल और उनकी टीम जामा मस्जिद के आसपास मुस्तैद रही ।इसके अलावा अन्य दरगाहों और मस्जिदों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई।नमाज के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article