37.1 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026

अलविदा जुमे को लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट

Must read

संवेदनशील शहरों में अतिरिक्त सतर्कता, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी

लखनऊ। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार अलविदा जुमे को लेकर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदेश सरकार और पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के संवेदनशील शहरों और क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था पर विशेष नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करें।
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके लिए साइबर सेल और विशेष टीमों को सक्रिय किया गया है।
प्रदेश के कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पीएसी और अन्य सुरक्षा बलों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।
पुलिस और प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article