39.2 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

कानपुर जेल में संदिग्ध हालात में कैदी की मौत

Must read

चोरी के मामले में भेजा गया था जेल, मौत के बाद परिजनों का हंगामा

कानपुर। जनपद में जेल के भीतर एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रंजीत के रूप में हुई है, जिसे चोरी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
जानकारी के अनुसार रंजीत को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेजा था। बताया जा रहा है कि जेल जाने के दूसरे ही दिन कैदी की मौत हो गई, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं।
कैदी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने जूही क्षेत्र स्थित मिलिट्री कैंप चौकी के बाहर हंगामा शुरू कर दिया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और जांच का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article