29.9 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

विशेष किशोर पुलिस इकाई व मानव तस्करी रोधी टीम की मासिक बैठक आयोजित

Must read

फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT) की मासिक प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन नोडल अधिकारी (SJPU एवं AHT) पुलिस उपाधीक्षक अमरपाल सिंह द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान बच्चों से जुड़े मामलों को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। पुलिस उपाधीक्षक अमरपाल सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए समय-समय पर विशेष रेस्क्यू अभियान चलाकर भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी तथा अनैतिक देह व्यापार जैसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना आवश्यक है।

उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही बच्चों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाए।

बैठक में विभिन्न थानों से आए पुलिसकर्मियों को बच्चों से संबंधित कानूनों, रेस्क्यू अभियान की प्रक्रिया और मानव तस्करी रोकने के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नियमित निगरानी और समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया, ताकि समाज में इस प्रकार की कुरीतियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article