29.9 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

रियाद पर ड्रोन हमला नाकाम, सऊदी अरब ने हवा में ही मार गिराया

Must read

रियाद (सऊदी अरब)। मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। खबर है कि ईरान की ओर से सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की गई, जिसे सऊदी अरब की वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया।
बताया जा रहा है कि ड्रोन का निशाना रियाद का डिप्लोमैटिक क्वार्टर था, जहां कई देशों के दूतावास और राजनयिक कार्यालय स्थित हैं। ड्रोन के आने की सूचना मिलते ही सऊदी एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया।
सऊदी अरब की रक्षा प्रणाली ने ड्रोन को इंटरसेप्ट कर हवा में ही मार गिराया, जिससे किसी बड़े नुकसान को टाल दिया गया। घटना के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
इस घटना के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है। हालांकि अभी तक ईरान की ओर से इस हमले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article